logo

हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र, साड़ी पहनी और मेकअप भी किया था; उलझी पुलिस

indore_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंदौर के एक हॉस्टल में कॉलेज छात्र के शव संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला। मृतक ने महिलाओं की तरह साड़ी पहन रखी थी। मेकअप भी किए हुए था। उसके हाथ बंधे हुए थे वहीं आखों पर भी पट्टी लगी थी। शव के आसपास खून के धब्बे के निशान थे। मृतक का नाम पुनीत त्रिभुवन दुबे है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की सूचना के बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में जांच जारी है। ये आत्महत्या है या हत्या करने शव को लटकाया गया है, दोनों ही पहलूओं पर पुलिस जांच कर रही है। 


8 दिन पहले बदला था कमरा
मामला खंडवा नाका का है। जानकारी के अनुसार पुनित अपना माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक के पिता ने बताया कि पुनित पढ़ने के लिए रायसेन से इंदौर आया था। केचिंग करता था। हर रोज कोचिंग से आकर फोन करता था। शुक्रवार को उसने फोन नहीं किया। इसपर हमने उसे कई बार फोन किया लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसपर इंदौर में रहने वाले परिजन को फोन किया। उन्होंने कमरे में आकर आवाज लगाई लेकिन पुनित ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झाका तो शव फंदे से लटक रहा था। इसपर पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। पिता ने बताया कि आठ दिन पहले ही उसने इस बिल्डिंग में कमरा बदला था। पहले वो अपने दो दोस्तों के साथ रहता था। 


महिलाओं के हुलिए देखकर दोस्त हैरान 
परिजनों ने पुनित के दोस्तों से बात की। उन्होंने कहा कि घटना से आश्चर्यचकित हूं। महिलाओं के हुलिए देखकर हम हैरान हैं। पिता ने भी कहा कि यकीन नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि दो महीने पहले ही पुनीत का जन्मदिन था। मां विभूति उससे मिलने इंदौर गई थी। काफी दिन उसके साथ रही, लेकिन कभी उसके वेशभूषा के बदलाव को नहीं देखा, न महसूस किया। वह लड़कों जैसे ही कपड़े पहनता है। उन्हें पूरे घटनाक्रम में हमें हत्या की आशंका है।
 

Tags - Indorecrime newsIndore crime